{"_id":"5c3f7265bdec2273344b07db","slug":"141547661925-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम पर सख्त दिखे डीएम, चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम पर सख्त दिखे डीएम, चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम पर सख्त दिखे डीएम, चेतावनी दी
संपूर्ण समाधान दिवस में आए 162 मामले, आठ का हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बुधवार को फरेंदा तहसील सभागार में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान विद्युत निगम व चकबंदी विभाग की ज्यादा शिकायतें मिलने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी भी दी। डीएम की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 162 शिकायतें आईं। जिनमें से मौके पर सिर्फ आठ का निस्तारण हो पाया।
संपूर्ण समाधान दिवस में धानी के रिठिया पढ़री के उपभोक्ता प्रेमचंद ने गलत रीडिंग कर बिजली बिल जमा कराने के लिए दबाव बनाए जाने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी। कस्बे के प्रभाकर उपाध्याय व अनिल सिंह ने नगर पंचायत की तरफ से मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क की वसूली का आरोप लगाया। उदितपुर के रामानंद ने जांच में अपात्र पाए जाने के बावजूद भी आवास योजना का लाभ दिलाने का आरोप लगाया और अपात्र के खाते में रकम भेज दिए जाने की शिकायत कर जांच की मांग की। उदितपुर के दीपराज, जितेंद्र भारती, कालिंदी देवी, राजू सहित अनेक लोगों ने आंबेडकर पार्क की चारदीवारी व साफ सफाई कराने की मांग की। इस दौरान एएसपी आशुतोष शुक्ला, सीडीओ रामसिंहासन प्रेम, सीएमओ क्षमा शंकर पांडेय, एसडीएम आरबी सिंह, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस अशोक सिंह, एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह, गिरजेश उपाध्याय, आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय, आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी, रेंजर बकाउल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
उधर, सदरसदर तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 15 मामलों में से मात्र एक का मौके पर निस्तारण हो पाया। वहीं, समाधान दिवस पर नहीं पहुंचने पर आठ अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सत्यम मिश्रा की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 शिकायतें आईं। इसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिए गए। एसडीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आठ अधिकारी अनुपस्थित रहे। संबंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जिन आठ अधिकारियों के वेतन रोके गए हैं, उनमें सीडीपीओ मिठौरा, एबीएसए सिसवां, एडीओ सहकारिता मिठौरा, एडीओ समाज कल्याण, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका महराजगंज, एडीओ सिसवां तथा डिप्टी सीएमओ सदर आदि शामिल हैं। उधर, नौतनवां में समाधान दिवस एडीएम इन्द्र भूषण वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 36 शिकायतें आईं। जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं निचलौल में 23 मामले आए। जिसमें से एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया।