फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रक्तदान महादान है : विधायक

रक्तदान महादान है : विधायक

Wed, 26 Dec 2018 12:00 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 26 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान महादान है : विधायक
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का उद्धाटन विधायक बजरंग बहादुर सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान कर किसी मजलूम की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के इस पहल कर जमकर सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम दान है जिसका कोई विकल्प नही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एकत्र किया गया रक्त जरूरतमंदों को काम आयेगा। एसडीएम आरबी सिंह ने कहा कि यहां एकत्र किया गया खून कई लोगों को नई जिंदगी देगा। सीएमओ क्षमाशंकर पांडेय ने कहा रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान शिविर में नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, गोपाल अग्रहरि, संजय जायसवाल, अभय सिंह उर्फ डब्बू सिंह, अंकित सिंह, विशाल बांग्ला, महेश खेतान व बजरंगी दर्शन सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, अशोक भारतीय, रजनीश पांडेय, पवन वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, शशिकांत तिवारी सहित सैकड़ों महिला पुरुष ने रक्तदान किया। इस दौरान विवेका पांडेय, विनोद चोखानी, ईओ मनीष राय, पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सोनू तुलस्यान, रवि श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा, देवी शरन दूबे, संजय टिबड़ेवाल, विशाल बागला,गोपाल बागला,मनोज जायसवाल, राजकुमार मद्धेशिया, राजू अग्रवाल, कमलेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed