{"_id":"59df597b4f1c1b9e678b55c6","slug":"141507809659-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो पुलिस कर्मियों समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो पुलिस कर्मियों समेत तीन घायल
Updated Thu, 12 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो पुलिस कर्मियों समेत तीन लोग घायल हो गए। एक हादसा में नेशनल हाईवे पर मनिकौरा के पास पुरंदरपुर थाने के दो सिपाही दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को सामने से आ रहे चार पहिया वाहन चालक टक्कर मार कर भाग गया। दूसरा हादसा बरगदवां थाना क्षेत्र के पड़िया ताल के पास नौतनवां - ठूठीबारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार को देर रात हुई। यहां दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार नेशनल हाईवे पर मनिकौरा के पास पुरंदरपुर थाने के दो सिपाही मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों पुलिस कर्मी बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया और चालक वाहन के साथ भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुरंदरपुर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि कांस्टेबल जय प्रकाश यादव और दुर्गेश उपाध्याय क्षेत्र में गश्त करने जा रहे थे। मनिकौरा गांव के पास कोई चार पहिया वाहन उन्हें टक्कर मार कर चला गया। जिससे दोनों सिपाही घायल हो गए। जय प्रकाश को अधिक चोट लगी है। उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के पड़िया ताल के समीप नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवां गांव निवासी हीरा कसौधन (45) पुत्र रामबृक्ष कसौधन बाइक से बुधवार की देर रात बच्चे का दवा कराने निचलौल जा रहे थे। उसी समय पड़ियाताल के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को निचलौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।