{"_id":"598371324f1c1bdf7b8b45a0","slug":"141501786418-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची सत्यापन में लापरवाही हुई तो होगी कडी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची सत्यापन में लापरवाही हुई तो होगी कडी कार्रवाई
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में ऋण माफी योजना की समीक्षा में डीएम ने शासन से प्राप्त किसानों की सूची का सत्यापन 7 अगस्त तक पूरा कराने की हिदायत दी और शिथिलता बरतने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बुद्धासभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शासन से प्राप्त ऋणी किसानों की सूची का सत्यापन हर हाल में 7 अगस्त तक पूर्ण करना है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सत्यापन के दौरान पात्रता पर विशेष ध्यान देने को कहा। दिवंगत ऋणी किसान के मामले में मृत्यु प्रमाणपत्र लेने और उसका उल्लेख करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ऋणमाफी के लिए खातों का आधार से लिंक होना आवश्यक है। ऐसे में अभी भी जो किसान अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराए हैं, वे अतिशीघ्र आधार लिंक करा लें। डीएम ने चारों तहसील के कंट्रोल रूम को हर हाल में क्रियाशील रखने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में बैंक खातों से लिंक कृषकों को लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान एडीएम आरपी कश्यप, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मोजम्मिल, एसडीएम सदर देवेश गुप्ता, एसडीएम निचलौल ज्ञानेश्वर प्रसाद व उपनिदेशक कृषि आदि मौजूद रहे।