फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी भासपा

विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी भासपा

Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी भासपा
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष उमेश राजभर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद के सभी निकायों में विशेष सदस्यता अभियान चलाने का दायित्व वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमेश राजभर ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर जनपद के सभी निकायों में वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व विशेष सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें।
विज्ञापन

प्रमुख महासचिव कैलाश नाथ गौंड ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। संगठन के सदस्यों की सक्रियता से ही पार्टी आगे बढ़ती है। ऐसे में हम सभी को पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करना होगा। सरकार की योजनाओं के बारे लोगों को बताया जाएगा। बैठक को विश्वनाथ वर्मा, मुरली मनोहर, राहुल राजभर आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हरिश्चंद्र सिंह, रामाज्ञा राजभर, चंद्रिका, अखिलेश राजभर, हरिकिशुन, धरीज शर्मा, दूबर राजभर, अजय चौहान, सदरी गौंड, रमाकांत, किशोर व मोहम्मद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed