{"_id":"595d33b64f1c1be80f8b45ac","slug":"141499280310-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्रिय सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्रिय सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बुधवार को जिला मुख्यालय पर जनता दल (यू) कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही सक्रिय सदस्यों को बढ़ाने के मसले पर विस्तार से चर्चा हुई। नौतनवां, पनियरा, फरेंदा, सिसवां, महराजगंज में कमेटी के गठन पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने की। कहा कि 24 जुलाई को संगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हो जाएगा। अधिक से अधिक सक्रिय सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से कार्य करने की अपील की। कहा कि प्रदेश सरकार नौजवान एवं छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा के कथनी करनी में अंतर है।
लाल बिहारी मद्धेशिया ने कहा कि पार्टी की ओर जनता का झुकाव बढ़ रहा है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का क्रम शुरू हो चुका है। जिला उपाध्यक्ष सुबाष उपाध्याय ने कहा कि जिले सभी कार्यकर्ता जनहित को लेकर संघर्ष करने को तैयार रहें। जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए सभी कार्यकर्ता निष्ठा के साथ कार्य करें। आने वाले वक्त में इसका लाभ भी पार्टी को मिलेगा। इस मौके पर रामकेशर प्रजापति, लालजी गौतम, जवाहर मद्देशिया, कयास प्रजापति, रामजतन, दिलीप, शर्मा गौतम, विलाप सुनील, पिंटू, रवि, सोनू आदि मौजूद रहे।