{"_id":"594d676d4f1c1bb3378b4859","slug":"141498244973-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी वर्करो के भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी वर्करो के भरी हुंकार
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की उदासीनता से खफा महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। आंगनबाड़ी संघ ने केंद्र और राज्य सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
संघ के मंडल संरक्षक अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि पूर्व सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए दो अक्टूबर 2016 को आदेश जारी किया। लेकिन आज तक उसका भुगतान नहीं हुआ। चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने के सौ दिन के अंदर मानदेय की बढ़ोत्तरी का वादा किया था। परंतु इसके लिए आज तक कोई समिति नहीं गठित की गई। जिला संरक्षक सुरेश प्रसाद ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक जुलाई को जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर कलमबंद हड़ताल करेंगी।
जिला अध्यक्ष सुनीता त्रिपाठी ने कहा की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का एरियर और मानदेय का भुगतान जब तक नहीं हो जाएगा तब तक आंदोलन होगा। इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक शेषनाथ, शशिबाला, संजू गौतम, रेनू चौधरी, सुशीला, तारामती, इंद्रावती, सावित्री, मंजू, कमलावती, माधुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि के लिए मुखर हुए कंप्यूटर ऑपरेटर
महराजगंज। शुक्रवार को कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीसी मनरेगा को 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। सबने एक स्वर में मानदेय की बढ़ोत्तरी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। मानदेय सीधे खाते में भेजने, मनरेगा की वेबसाइट पर बायोमैट्रिक पासवर्ड लागू किए जाने की मांग के साथ ही अन्य प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद की गई।
संगठन के अध्यक्ष यशवंत कुमार यादव ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय नियुक्ति के बाद से अब तक नहीं बढ़ाया गया है। 65 प्रतिशत मानदेय वृद्धि तत्काल लागू की जाए। मानदेय को सीधे खाते में भेजा जाए। स्थानांतरण भी राज्य सरकार की स्थानांतरण नीति के तहत ही किया जाए। कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर का पद बना रहने दिया जाए। संविदा कार्मिकों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की।
संगठन के महामंत्री राजन तिवारी ने कहा कि मनरेगा के तहत काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय बढ़ाने में हीलाहवाली की जा रही है। अगर मानदेय नहीं बढ़ा तो आंदोलन से परहेज नहीं किया जाएगा। इस मौके पर अनिल कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार, संत कुमार वर्मा, राजू मद्धेशिया, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।