फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   रमजान की विदाई के लिए नम आंखों से अदा की गई अलविदा की नमाज

रमजान की विदाई के लिए नम आंखों से अदा की गई अलविदा की नमाज

Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
रमजान की विदाई के लिए नम आंखों से अदा की गई अलविदा की नमाज
महराजगंज। रमजान के पाक महीने के आखिरी जुमे को पढ़े जाने वाली अलविदा का नमाज सकुशल संपन्न हो गई। रोजेदारों ने जिले के सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की और मुल्क में अमन व शांति की दुआ की। रोजेदारों और अकीदतमंदों में माहेरमजान के जुदा होने का मलाल रहा। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलविदा की नमाज जिले के सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। मस्जिदों के पास पुलिस बल, फायर ब्रिगेड जवानों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाया गया था। नगर में बस स्टेशन के पीछे मस्जिद पर नमाज अदा की गई। सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षाकर्मी जगह जगह तैनात रहे। जिले में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार नगर व क्षेत्र के जामा मस्जिद रेलवे ढाला मस्जिदिया टोला, अजीजिया मस्जिद मीर शिकारी टोला, तदबिदुल कुरआन जलकल रोड, ईसाअतुल उलूम नौका टोला, असमानछपरा, गेरमा मस्जिद, हरपुर पकड़ी, रुद्रापुर, पिपरियां, बेलवा चौधरी, कुइंया सहित क्षेत्र के सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज सकुशल अदा की गई। शांति व्यवस्था के लिए जामा मस्जिद पर एसओ रमाकर यादव अपनी टीम के साथ डटेे रहे वहीं सभी मस्जिदों पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार अलविदा की नमाज अदा करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रहीं। पुलिस कर्मियों को क्षेत्र की तमाम मस्जिदो पर तैनात कर दिया गया था। थानाध्यक्ष सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे थे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भागाटार, सिंदुरिया, जगदौर, मधुबनी, टीकर-परसौनी, परसामीर, परसाचक -गोबरही, पिपरा कल्याण, कुईया-कंचनपुर, लेदवा, मोहनपुर, नरायनपुर, हरखोड़ा आदि स्थानों पर शांति पूर्वक अलबिदा की नमाज पढ़ी गयी। शांति व्यवस्था बनाए के लिए बनाए रखने के लिए हर मस्जिदों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे। सिंदूरिया मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद हुसैन के अनुसार रमजान महीने की आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। अलविदा का अर्थ है विदा हो जाना। अब रमजान का पवित्र महीना खत्म हो रहा है। रोजेदार नम आंखों से रमजान को विदा कर रहा है।
नौतनवां प्रतिनिधि केअनुसार, नगर के परसोहिया जामा मस्जिद, भुंडी जामा मस्जिद, जीएन मार्केट गरीब नवाज मस्जिद, मधुबनवां, मदीना मस्जिद परसोहिया, नई बस्ती, बिशुनपुरवा की मस्जिद समेत आसपास के गांवों की मस्जिदों में रमजान के आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। गरीब नवाज मस्जिद में इमाम मौलाना आजम, परसोहिया जामा मस्जिद में मौलाना तबारक हुसैन, मधुबनवां जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुला एवं नई बस्ती नूरू मस्जिद में मौलाना गुलाम मोहम्मद ने अलविदा की नमाज अदा करायी। लोगों ने इस मौके पर सुख, शांति और अमन की दुआ की। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गयी थी। इस दौरान एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप तथा एएसपी आशुतोष शुक्ला ने नगर एवं मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पालिका की तरफ से सभी नमाज स्थलों पर साफ-सफाई की गई थी।

निचलौल, पनियरा, परतावल, कोल्हुई, बृजमनगंज, लेहडा, अड्डा बाजार, रतनपुर, बरगदवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अलविदा की नमाज कडी सुरक्षा के बीच अदा की गई। मुल्क तरक्की और सलामती की दुआ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed