{"_id":"62a399a7f9344462df1b4fc7","slug":"140-couples-hhas-got-married-maharajganj-news-gkp43991036","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह------------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
140 युगलों का हुआ पाणिग्रहण संस्कार
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को विकास भवन सहित पांच स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 140 युगलों का पाणिग्रहण संस्कार विधिवत संपन्न हुआ।
विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक तथा फरेंदा ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में सबसे कम जोड़े इस योजना का लाभ उठाने में सफल हुए। लाभान्वित होने वाले जोड़ों में 75 अनुसूचित जाति वर्ग, 62 अन्य पिछड़ा वर्ग व तीन अल्पसंख्यक वर्ग के हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम योजना के तहत सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में 35-35 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। विकास भवन परिसर में कुल 39 युगल का विवाह विधिवत कराया गया।
विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीबों की मुश्किलों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव व शिरोमणि दुबे ने किया।
विज्ञापन
परतावल प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों की चिंता को कम करने में सहायक है। पात्र अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं। प्रमुख आनंद शंकर वर्मा व वेदप्रकाश, बीडीओ मनोज कुमार व डॉ. सुशांत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में कुल 12 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आरके पाल व हृदयनारायन पांडेय के साथ ही खंड विकास अधिकारी श्वेता मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में 32 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। वहां पर वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से उन परिवार की मुश्किल कम हुई है, जिन्हें बेटी की शादी की अधिक चिंता थी। इस दौरान बीडीओ अमरनाथ पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे। निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक परिसर में 25 जोड़ों का विवाह कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जितेंद्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद व बीडीओ चंद्रशेखर कुशवाहा ने अपने विचार व्यक्त किए।
मिली सामग्री, खाते में भेजी जाएगी धनराशि
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि लाभार्थियों को वस्त्र, जेवरात समेत अन्य सामग्री कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराया गया। जबकि 35 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी जाएगी।
शेष लक्ष्य को आगे पूरा करने पर होगा जोर
मुख्यमंत्री सामूहिक योजना का जो लक्ष्य अधूरा रह गया है उसे अगले लक्ष्य में जोड़ते हुए पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।