{"_id":"62c9ceef9796517fc5367bd3","slug":"14-people-found-corona-positive-maharajganj-news-gkp4431695193","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस बढ़कर 50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस बढ़कर 50
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 लोग मिले कोरोना संक्रमित
महराजगंज। जिले में कोरोना के मामले अचानक बढ़ गए हैं। शनिवार को 14 लोग संक्रमित मिले, इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब तक कोई गंभीर केस कोरोना का नहीं मिला है। संक्रमितों को विभाग की ओर से मिलने वाली सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रहीं हैं।
कोरोना की पहली लहर के बाद अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 15,175 हो चुकी है। इनमें से 146 की मौत हो चुकी है। 14,979 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। शनिवार को 512 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अधिक से लोगों की जांच की जा रही है। लैब भी जिले में क्रियाशील होने के कारण सैंपल की जांच भी समय से हो जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय है। संक्रमितों को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। केस मिलने पर लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया जा रहा है। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों की जांच हो रही है।
----
4,450 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में शनिवार को 4,450 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के साथ ही अन्य केंद्रों पर भी लोगों ने टीका लगवाया। यह जानकारी एसीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने दी। संवाद