{"_id":"5c9bc2d4bdec22145f53979f","slug":"131553711828-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर बुधवार को दिन में एक बजे के करीब परसिया बुजुर्ग मोड़ के निकट दो बाइक के आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए थे।
निचलौल थाना क्षेत्र के बेदौली निवासी प्रवीन मिश्रा बुधवार को सिद्धार्थनगर किसी काम से गए थे। जहां से दिन में करीब एक बजे वापस घर लौट रहे थे। वह परसिया बुजुर्ग मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से उनका वाहन टकरा गया। इस हादसे में प्रवीन मिश्रा (45), फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपराबारी निवासी अमरावती (30) व सिंटू (18) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीन को गोरखपुर व अमरावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।