{"_id":"5c855eddbdec22141e22238e","slug":"131552244445-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली से टकराकर बाइक सवार युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राली से टकराकर बाइक सवार घायल
नौतनवां। सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुनसेरवा चौराहे के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार युवक वाहन अनियंत्रित होने पर कर ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
सोनौली थाना क्षेत्र के हरदीडाली निवासी सुनील चौधरी (19) सहित तीन व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर सवार होकर कुनसेरवा चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी एक ट्रैक्टर - ट्राली सोनौली की तरफ से आकर महुअवा की तरफ जैसे ही मुड़ी, बाइक सवार युवक वाहन अनियंत्रित हो जाने से ट्राली के पिछले हिस्से में जा टकराया। इस हादसे में उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं बाइक पर बैठे दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक मुन्ना सिंह अपनी गाड़ी से घायल युवक को लेकर नौतनवां पीएचसी गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर एमपी सोनकर ने बताया कि घायल युवक के जबड़े पर ज्यादा चोट लगी है।