फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 23,317 मतदाता

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 23,317 मतदाता

Sat, 02 Mar 2019 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 23,317 मतदाता
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 23,317 मतदाता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की जनवरी माह में पूरी हुई प्रक्रिया के बाद जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में अब कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 57 हजार 606 हो गई है। इससे पूर्व 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 लाख 34 हजार 289 मतदाता थे। इस तरह से पुनरीक्षण अभियान के बाद 23 हजार 317 मतदाता बढ़ गए हैं।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रकाशित अंतिम सूची में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 34 हजार 597 हो गई है। इनमें एक लाख 81 हजार 667 पुरुष व एक लाख 52 हजार 899 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के कुल 3 लाख 54 हजार 234 मतदाताओं में से एक लाख 90 हजार 079 पुरुष व एक लाख 63 हजार 999 महिला मतदाता शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश ने बताया कि सिसवा विधानसभा क्षेत्र के कुल 3 लाख 70 हजार 411 मतदाताओं में से एक लाख 98 हजार 732 पुरुष व एक 71 हजार 668 महिला मतदाता शामिल हैं। सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 3 लाख 94 हजार 278 मतदाताओं में से 2 लाख 10 हजार 305 पुरुष व एक लाख 83 हजार 951 महिला मतदाता शामिल हैं। पनियरा विधानसभा क्षेत्र के कुल 4 लाख 04 हजार 086 मतदाताओं में से दो लाख 18 हजार 039 पुरुष व एक लाख 86 हजार 024 महिला मतदाता शामिल हैं। उधर, जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के कुल 18 लाख 57 हजार 606 मतदाताओं में 243 तृतीय जेंडर शामिल हैं। सर्वाधिक 156 तृतीय जेंडर मतदाता नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में हैं। इनके अलाव फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में 31, सिसवा में 11, सदर में 22 और पनियरा में 23 तृतीय जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed