फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तिरंगा यात्रा निकाल लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे

तिरंगा यात्रा निकाल लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे

Thu, 28 Feb 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकाल लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे
तिरंगा यात्रा निकाल लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/ठूठीबारी। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला लिए जाने पर बुधवार की सुबह डगरुपुर के युुुवाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आतिशबाजी की। युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए।
तिरंगा यात्रा को शुभारंभ एसएसबी के ठूठीबारी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने रवाना किया। इस दौरान भारत माता की जय की घोष से क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा शीशगढ़, खैैरटवां, मंगलापुर, मोहनापुर, रमगढवां, लक्ष्मीपुर, डगरुपुर, खैैरहवां जंगल, खैैराटी, जिगिनिहवां चौराहे से पुन: डगरुपुर चौराहे पर पहुंची। यात्रा में रामअवध यादव, पिन्टू मद्धेशिया, शंभू मद्धेशिया, धनंजय त्रिपाठी, मनोज शर्मा, उमेश मौर्य, दिलीप मद्धेशिया, इंद्रजीत वरुण, शेखर मद्धेशिया, विश्व बंधु मद्धेशिया, गौतम शर्मा, दूधनाथ मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

एडवोकेट वेलफेयर बार एसोसिएशन ने पाकिस्तान में आतंकियों का अड्डा तबाह होने पर खुशी जताई। अधिवक्ता हरिगोपाल पांडेय, कैलाश प्रसाद अग्निहोत्री, मारकंडेय, धीरेंद्र कुमार, उपेंद्र नाथ द्विवेदी, सतीश, विनोद कुमार त्रिपाठी, उपेंद्र नाथ द्विवेदी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, वेद प्रकाश आदि ने कहा कि भारतीय सेना आतंकियों को जवाब देना शुरू कर दिया है। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार वायु सेना के पराक्रम पर संपतिहा के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय वायु सेना की साहसिक कार्रवाई से क्षेत्र में जश्न का माहौल है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल, रिजवान अहमद, विजय खरवार, शंकर रौनियार, अंशु जायसवाल, इनामुल हक, राजेंद्र गोंड़, नरेश प्रसाद आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed