फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   शहीद का शव पहुंचने पर----

शहीद का शव पहुंचने पर----

Sat, 16 Feb 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहीद का शव पहुंचने पर----
बेटे की एक झलक पाने को तरस गए बूढ़े मां-बाप
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटे बेटे के पार्थिव शरीर से लिपट कर बेहोश हो गईं मां सुशीला
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। आतंकी हमले में शहीद फरेंदा के लाल की एक झलक पाने को लोग तरस रहे थे। शनिवार को बूढ़े माता-पिता खड़े होकर बेटे के आने की राह देख रहे थे। बीच-बीच में शोर सुनकर वे दौड़ पड़ रहे थे। इसे देख मौजूद लोगों की भी आंखें भर जा रही थीं।
हरपुर गांव के बेलहिया निवासी पंकज त्रिपाठी करीब छह वर्ष पूर्व सीआरपीएफ में भर्ती हुए तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया था। परिवार के लोग अपने जेहन में अनेक खुशियां समेटे हुए थे। बूढ़े पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी व मां सुशीला देवी को नहीं मालूम था कि यह खुशी मात्र कुछ ही दिनों की ही होगी। घर से छह दिन पूर्व देश की सेवा के लिए निकले पंकज पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हो गए। शनिवार को जब आला अफसर पहुंचने लगे तो माता-पिता को बेटे का चेहरा देखने का विश्वास हो रहा था। लेकिन जब छह सैनिक कंधों पर ताबूत में शहीद का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे तो माता-पिता के साथ पत्नी रोहिनी व भाई शुभम भी दहाड़े मार कर रोने लगे। मां ताबूत से लिपट गई, बार-बार बेटे की एक झलक पाने के लिए अधिकारियों से गुहार कर रही थी। लेकिन अधिकारी भी मजबूर थे, कलेजे के टुकड़े का मात्र कुछ ही अंग थे जिसे माता-पिता सहन नहीं कर पाते। बेटे की झलक पाने की पुकार करते-करते मां बार-बार बेहोश हो रही थी। लोग पानी के छींटे डाल मारकर होश में लाने का प्रयास कर रहे थे। माता-पिता की जिद देख प्रशासन के लोग भी आनन-फानन में पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चल दिए।
विज्ञापन

00000
दूसरे बेटे शुभम को भी सेना में भेजेंगे ओमप्रकाश
फरेंदा। आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी को खोने का गम पिता ओमप्रकाश के चेहरे पर साफ दिख रहा था। बोले- अब तो बुढ़ापे की लाठी ही टूट गई। बेटे के शहीद होने का गम तो है लेकिन, फख्र इस बात का है कि उसने देश की सेवा में अपने प्राण की आहुति दी है। जरूरत पड़ी तो दूसरे बेटे को भी सेना में भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed