{"_id":"5c3a293cbdec2273ac45d003","slug":"131547315516-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की आहट से दहशत में गांव के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की आहट से दहशत में गांव के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुए की आहट से दहशत में गांव के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
घुघली। विशुनपुर गबड़ुआ गांव में तेंदुआ का पद चिह्न दिखने पर ग्रामीण दहशत में हैं। गांव की एक महिला को तेंदुआ दिखा तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। गांव से करीब 500 मीटर दूर वन विभाग के कर्मचारियों को जांच के दौरान तेंदुए का पद चिह्न दिखा। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
ग्राम प्रधान के पति रामानंद चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे गांव की राधिका ने सबसे पहले तेंदुआ को देखा। गांव के लोगों को इसके बारे में बताया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग व पुलिस टीम ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। ग्राम प्रधान पति ने बताया कि तेंदुएं का पदचिंह गांव के जोखू चौधरी, द्वारिका चौधरी, उमेंद्र चौधरी के खेत में देखे गए हैं। इसके अलावा कप्तानगंज रजवाहा नहर पर भी चढ़ने उतरने के चिंह देखे गए हैं। वन विभाग की टीम जांच पड़ताल की।
थानाध्यक्ष घुघली रामपाल यादव ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स भेजकर भीड शांत कराया गया। वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है। पकडी रेंजर ओपी मिश्रा ने बताया कि गांव से करीब 500 मीटर दूर खेतों में व कप्तानगंज रजवाहा नगर के चढते उतरते के समय पदचिन्ह मिला है। इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि रात्री के समय बाहर या बरामदे में न सोवें, कोहरे में में तेंदुआ गांव में आ सकता है। वन व पुलिस टीम के सहयोग से पदचिंह के आधार पर निगरानी की जा रही है। वन टीम से अमेरिका प्रसाद अंबेडकर फारेस्टर, प्रेमचंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।