{"_id":"5c17f291bdec2256c45529f2","slug":"131545073297-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले में मेरिटोरियस, दूसरे मैच में शिवशंकर स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले में मेरिटोरियस, दूसरे मैच में शिवशंकर स्कूल विजेता
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
पहले में मेरिटोरियस, दूसरे मैच में शिवशंकर स्कूल विजेता
महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर कराई जा रही है प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पीजी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित स्व. भरत लाल क्रिकेट टूर्नामेंट एवं स्व. धीरज पांडेय क्रिकेट ट्राफी प्रतियोगिता के तहत सोमवार को दो मैच हुए। इसमें से पहले मैच में मेरिटोरियस एकेडमी और दूसरे मैच में शिवशंकर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय की टीम विजेता रही।
पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए मेरिटोरियस एकेडमी की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर 106 रन बनाए। इसमें बेलाल ने 35 और वैैभव ने 27 रनों का योगदान दिया। वहीं आरके सन साइन स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुराग और आलोक ने दो-दो, शोएब ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आरके सन साइन स्कूल की टीम 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 83 रन ही बना पाई। जिसमें विशाल ने 15, शोएब ने 10 रनों का योगदान किया। मेरिटोरियस एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने तीन, विलाल ने 2, वैभव ने एक विकेट लिया। इस तरह पहला मैच मेरिटोरियस एकेडमी की टीम ने जीत लिया।
दूसरा मैच शिवशंकर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय और महात्मा बुद्ध स्कूल की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महात्मा बुद्ध स्कूल की टीम निर्धारित 15 ओवर में 65 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें अभिषेक ने 13, आदित्य ने 13 रनों का योगदान किया। शिवशंकर सिंह पूर्व विद्यालय के दुर्गेश ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शिवशंकर सिंह पूर्व विद्यालय की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें वीरू ने 15 और सत्यपाल ने 14 रनों का योगदान दिया। महात्मा बुद्ध स्कूल के शैलेंद्र और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह से शिवशंकर शिव पूर्व माध्यमिक विद्यालय की टीम ने मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि दिलीप शुक्ला, सद्दाम हुसैन, संगठन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह आदि मौजूद रहे।