{"_id":"5b9563b0867a557f220f8b73","slug":"131536517040-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। भाजपा के बूथ समिति के कार्यकर्ता अपने संकल्प को निष्ठापूर्वक करते हुए पार्टी की मजबूत बनाएं। भाजपा ने जो वादे किया। उस पर सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों से समूचा विपक्ष हताशा में एकजुट हो रहा है।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने नगर के एक अतिथि गृह में भाजपा की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि बूथ को ही सपा बसपा मुक्त कर दें। 2014 के चुनाव में देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि कांग्रेसमुक्त देश बनाएंगे। आज कांग्रेस मुक्त देश बन गया। हमारी सरकार गांव के गरीब से लेकर किसान, महिलाएं, छात्र, युवा बेरोजगार सभी के विकास के लिए कार्य कर रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि बूथ पर पार्टी ने कई कार्यक्रम दिए है। हर बूथ पर 21 की समिति बनानी है। बाइक व मोबाइल धारक कार्यकर्ताओं को चिन्हित करना है। बूथ पर नए मतदाताओं को जोड़ना है। आगामी 16 सितंबर को स्वर्गीय अटल जी के याद में हर विधानसभा में काव्यांजलि का आयोजन करना है जिसके लिए स्थानीय विधायक संयोजक होंगे। 17 से 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह व स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल जयंती मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि 2019 में हम सबके सामने पुन: चुनौती है। इस चुनौती को स्वीकर कर अपने कार्यकर्ताओं के बल पर 2019 में पुन: सरकार बनाएंगे। इस दौरान प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, विधान सभा मे पार्टी के सचेतक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक प्रेम सागर पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी शिवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्त, समीर त्रिपाठी, विवेक पांडेय, अरुणेश शुक्ल, उमापति मिश्र, अंगद गुप्ता, प्रमोद त्रिपाठी, प्रदीप उपाध्याय, संजय पांडे, बच्चू लाल चौरसिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु पांडेय, वीरेंद्र चौहान, ऋषि त्रिपाठी, जगदीश मल्ल आदि मौजूद रहे।