{"_id":"5b09a4074f1c1bb06e8b4bf3","slug":"131527358471-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवकों ने सांसद सौंपा ज्ञापन, सुनाई पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवकों ने सांसद सौंपा ज्ञापन, सुनाई पीड़ा
Updated Sun, 27 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
postman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद पंकज चौधरी के आवास पर सांसद को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याओं को डाक कर्मियों ने बताया। संघ के शाखा अध्यक्ष मधुसूदन मिश्र ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक जिनकी संख्या 2 लाख 70 हजार है, अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। आज देश प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए आशा जगी है कि समस्याओं पर सरकार गंभीरता से विचार करते हुए निराकरण करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक सप्तम वेतन के लिए गठित चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को बार बार आश्वासन के बावजूद लागू नहीं किया जा रहा है। अल्प वेतन भोगी ग्रामीण डाक सेवक दूर-दराज के गांवों में अथक परिश्रम करके सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को शीघ्र लागू किया जाय जिससे ग्रामीण डाक सेवक दूर दराज के क्षेत्रों में अपनी बेहतर सेवा देते हुए सरकार की छवि को भी संवारने का कार्य करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के सचिव जितेंद्र पांडेय, मंडलीय सचिव आरपी द्विवेदी आदि रहे। सांसद पंकज चौधरी ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि मांग को प्रधानमंत्री के पास पहुंचा कर समस्या के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा।