{"_id":"59e203f84f1c1b7a548b74dd","slug":"131507984376-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज आंगनबाड़ी वर्कर नहीं मनाएंगे दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज आंगनबाड़ी वर्कर नहीं मनाएंगे दिवाली
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मानदेय न मिलने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया है। शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका कहना था कि आंदोलन शुरू हुए 28 दिन हो चुके हैं लेकिन मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि सरकार मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगें नहीं माने जाने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बार दिवाली नहीं मनाएंगे। उन्होंने सरका पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने जो वायदा किया था, उन पर अमल अब तक नहीं किया गया। उन्होंने मांगें मनवाने के लिए अब लखनऊ में भी धरना शुरू करने की चेतावनी दी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का सभी आंगनबाड़ी कार्यकतर्ता बहिष्कार करेंगे। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, केंद्रों पर काम काज ठप रहेगा।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि मानदेय कम मिलने से होने वाली समस्याओं का अंदाजा सरकार को नहीं है। सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित के बारे में सरकार जरा भी नहीं सोच रही है। आंदोलन शुरू हुए 28 दिन हो गए लेकिन सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सीएम से बातचीत की लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला। इस दौरान राजमति, किरन, सिंगारी, सरोज जायसवाल, रीना यादव, जावित्री, राजदुलारी, खदेरू, नूरजहां, मंजूलता, संगीता देवी, अफसाना के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।