{"_id":"59e1fa984f1c1b6e548b7439","slug":"131507981976-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़े में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़े में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां रेलवे माल गोदाम से सटे पूरब दिशा में हमीद नगर वार्ड में स्थित पानी से भरे एक गड्ढे में शनिवार की दोपहर लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार को दोपहर में कुछ बच्चे गड्ढे के पास खेल रहे थे। इसी बीच गड्ढे के किनारे लगभग दो फीट पानी में पेट के बल पड़ा एक उतराता हुआ शव देख बच्चे डर कर भाग गए और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक के शरीर पर सफेद शर्ट व काले रंग की पैंट थी। उसके चेहरे पर तथा कान और आंख के पास गहरे चोट के निशान थे और खून बह रहा था। तलाशी के दौरान युवक के पैंट की एक जेब में मोबाइल मिला। जो पानी से भीगकर खराब हो चुका था। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि संभवत: एक दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। शव मिलने की जानकारी पाकर मौके पर आसपास के मुहल्ले के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं, मृतक के चेहरे पर चोट के निशान देख उसकी हत्या कर शव को फेंक दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की जेब से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।