फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   यूपीएसटीएसई स्कालरशीप मेरिट में दो भाई सफल

यूपीएसटीएसई स्कालरशीप मेरिट में दो भाई सफल

Sun, 25 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
यूपीएसटीएसई स्कालरशीप मेरिट में दो भाई सफल
अड्डा बाजार। संपतिहा के दो सगे भाइयों ने उत्तर प्रदेश कौंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, विज्ञान भवन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इससे घर वालों में खुशी है। नौतनवा क्षेत्र के संपतिहा के बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके दोनों पुत्र शिवांश आनंद श्रीवास्तव (कक्षा 12 के लिए) एवं सिद्धार्थ आनंद श्रीवास्तव (कक्षा 10 के लिए) यूपीएसटीएसई स्कॉलरशिप मेरिट लिस्ट में सफलता प्राप्त की। इससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा। दोनों भाई आईसीएसई बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा जिला टॉपर हैं। शिवांश ने इसी वर्ष आईआईटी प्रवेश में पहले प्रयास में सफल हुआ है। दोनों की इस उपलब्धि पर नौतनवा चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, बबलू सिंह, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, विजय श्रीवास्तव आदि ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed