फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   13,287 persons vaccinated in mega camp

मेगा कैंप में 13, 287 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
13,287 persons vaccinated in mega camp
मेगा कैंप में 13, 287 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ी है। सोमवार को जिले के 163 गांव में लगे मेगा कैंप में 13, 287 लोगों को टीका लगाया गया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के उद्देश्य से गांव में कैंप लगाया गया। प्रत्येक ब्लॉक के 8 से 10 गांव शामिल किए गए। इसके अलावा महिला अस्पताल एवं जिले के सभी सीएचसी पर भी टीका लगाया गया।
महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए दो कतारों में लोग खड़े रहे। निचलौल, घुघली, सिसवां, परतावल समेत अन्य केंद्रों पर लोग टीका लगवाने पहुंचे। फरेंदा क्षेत्र में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर भीड़ लगी रही। ब्लॉक प्रतिरक्षण अधिकारी राम शरण गुप्ता ने बताया कि सोमवार को फरेंदा क्षेत्र में 20 केंद्र बने थे। यहां पर 1210 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मेगा कैंप के माध्यम से लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश की गई है। जल्दी ही शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सक्रिय केस कोई नहीं
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस इन दिनो नहीं मिला रहा है। कोई सक्रिय केस भी जिले में नहीं है। अब तक कुल केस की संख्या 12440 है। स्वास्थ्य होने वालो की संख्या 12299 है। वहीं अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 207 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed