फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1250 girls shall find schoolarship

कस्तूरबा की 1250 बालिकाओं को मिलेगा वजीफा

Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
1250 girls shall find schoolarship
कस्तूरबा की 1250 बालिकाओं को मिलेगा वजीफा
विज्ञापन

प्रत्येक दशा में 25 मार्च तक करना है भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिले में संचालित होने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 1250 बालिकाओं को वजीफा दिया जाएगा। प्रत्येक बालिका को प्रतिमाह सौ रुपये की दर से 11 माह के 1100 रुपये खाते में भेजे जाएंगे।
बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित किया गया है। निचलौल ब्लॉक में दो तथा अन्य 11 ब्लॉकों में एक- एक विद्यालय का संचालन होता है। इन विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से प्रत्येक बालिका को 100 रुपये प्रतिमाह की दर से 11 माह का 1100 रुपया भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन

पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से सभी बालिकाओं को वजीफा का भुगतान किया जाएगा। इस दिशा में विभाग की ओर से तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक की ओर से बालिकाओं को वजीफा दिए जाने संबंधी सारी प्रक्रिया को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। 25 मार्च तक सभी बालिकाओं को वजीफा भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed