फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छत से गिर कर किशोर की मौत

छत से गिर कर किशोर की मौत

Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
छत से गिर कर किशोर की मौत
छत से गिरकर इंटर के छात्र की मौत
विज्ञापन


नौतनवां। पहाड़ी मोहल्ले में मंगलवार रात दो मंजिला छत से गिरकर 17 वर्षीय विकास चौधरी की मौत हो गई। बुधवार की भोर में उसे एंबुलेंस से रतनपुर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने डूडी नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

ग्राम पंचायत नरकटहा के गांव चमैनिया उर्फ भेडही के टोला रगरगंज निवासी 12वीं का छात्र विकास चौधरी नौतनवां में चचेरे भाई समेत गांव के चार छात्र एक साथ कमरे में रहते थे। देर रात तक पढ़ाई कर दो मंजिला मकान की रेलिंग विहीन छत पर सभी साथ सो गए। भोर में नींद खुली तो विकास नहीं दिखा। खोजबीन के दौरान वह गली में गिरा मिला। थानेदार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed