{"_id":"5ccddcf0bdec2207114bec95","slug":"121556995312-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतम दस हजार तक ही नकद लेन-देन करें प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतम दस हजार तक ही नकद लेन-देन करें प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतम दस हजार तक नकद लेन-देन करें प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव : प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों की बैठक में बोले व्यय प्रेक्षक
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक राजेश कात्याल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें प्रत्याशियों को बताया गया कि प्रत्याशी अधिकतम 70 लाख रुपये व्यय कर सकते हैं।
अधिकतम दस हजार रुपये तक के लेन-देन ही नकद करें। अधिक धनराशि का भुगतान चेक या आरटीजीएस/ नेफ्ट से करें। चुनाव में आयोग के दिशा-निर्देशों का शतप्रतिशत पालन कराया जाएगा। सभी प्रत्याशियों का चुनाव से संबंधित एक व्यक्तिगत खाता आवश्यक है। निर्वाचन के दौरान सभी प्रकार की प्राप्ति एवं व्यय का अंकन करना होगा। व्यय भुगतान से संबंधित वैध बाउचर फर्म से प्राप्त कर अपने व्यय रजिस्टर में अंकन करना होगा। इसमें जीएसटी नंबर एवं फोन/ मोबाइल नंबर, प्रत्याशी अथवा एजेंट के हस्ताक्षर आवश्यक हैं। व्यय लेखा टीम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि लेखा व्यय मिलान की निर्धारित तिथि को समय लेखा मिलान अवश्य कराएं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश चंद पांडेय सहित टीम के नोडल व सहायक नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
आठ मई से तैयार होगी ईवीएम व वीवीपैट
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए आठ मई से बेल मेक मॉडल -3 ईवीएम व वीवीपैट मशीन को मतदान के लिए तैयार की जाएगी। यह कार्य आठ मई से सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारंभ होगा, जो कार्य समाप्ति तक चलेगा। ऐसे में प्रत्याशी खुद प्रत्याशी खुद अथवा अपना एजेंट को अवश्य भेजें।