फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जनभावनाओं का हुआ सम्मान

जनभावनाओं का हुआ सम्मान

Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जनभावनाओं का हुआ सम्मान
पंकज चौधरी ,सांसद - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भारतीय वायु सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की कार्रवाई की सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी सराहना की है। कहा, आतंकी हमले के बाद से देशवासी गुस्से में थे। ऐसे में इस प्रकार की कार्रवाई जरूरी थी।
विज्ञापन

भाजपा सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए सेना को खुली छूट दी। जिसका परिणाम सबके सामने है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। जो भी भारत से टकराने की भूल करेगा उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई से देश के हर नागरिक का सीना चौड़ा हुआ है। आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई होगी। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि सेना के शौर्य को सलाम है। जवानों की शहादत का बदला भारतीय वायु सेना ने बेहतर ढंग से लिया है। दुश्मन देश सेना का पराक्रम देख घबरा गया है। बसपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट किए जाने की कार्रवाई सराहनीय है। आतंकियों पर ठोस कार्रवाई की जरूरत भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब पाकिस्तान की खैर नहीं
महराजगंज/सिसवा बाजार। मंगलवार अलसुबह वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से महिलाएं भी उत्साह में हैं। रोशनी केशरी ने कहा कि भारतीय वायुसेना की यह कार्रवाई आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान की बर्बादी का आगाज है। आतंक को बढ़ावा देने वाले देश पाकिस्तान की अब खैर नहीं। प्रधानाचार्या सुभ्रा सिंह जायसवाल ने कहा कि किसी देश में आतंकियों को प्रोत्साहित करना खुद के लिए कब्र खोदने के बराबर है। आज पाकिस्तान की जो दुर्दशा पूरे विश्व में हो रही है, वह आतंकवाद को प्रश्रय देने का ही नतीजा है। बेहतर होगा कि पाकिस्तान हरकतों से बाज आए। प्रेम लाल सिंहानियां इंका सिसवां, प्रधानाचार्या शशिकला सिंह ने कहा कि सेना ने यह दिखा दिया कि सेना जब भी चाहे पाकिस्तान का नाम दुनिया के नक्शे से मिटा सकती है। गृहणी श्वेता सिंह ने कहा कि मंगलवार को जिस अदम्य साहस का परिचय भारतीय वायुसेना के जवानों ने दिया है, इसके लिए पूरा देश उन्हें सलाम करता है।



आतंक का जड़ से मिटाने की जरूरत
महराजगंज। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान को मंगलवार को अपनी ताकत का एहसास करा दिया। आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। नगर सहकारी बैंक के सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को कोटि कोटि नमन। वायु सेना ने जवानों की शहादत का बदला ले। ऐसी ही कड़ी कार्रवाई की जरूरत थी। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने कहा कि अगर कोई आतंकी देश की तरफ आंख दिखाएगा तो सेना उसका कड़ा जवाब देगी। इसका नमूना दिख गया है। आतंक को पनाह देने वाले भी अब संभल जाएं। अधिवक्ता नवनीत धर दूबे ने कहा कि सेना ने दिखा दिया कि देश के दुश्मन कहीं भी रहेंगे, सेना उन्हें ढूंढकर मारेगी। व्यवसायी आत्माराम गुप्त ने बताया कि सेना की ताकत देखकर पाकिस्तान बेचैन हो गया है। सेना के जवानों को सलाम, आज उनकी बदौलत सभी लोग आराम से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed