{"_id":"5c6aea41bdec225eb27aaf5b","slug":"121550510657-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने दिया धरना
Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते इंजीनियर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ की जिला इकाई पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में धरना दिया। डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। संगठन के जिला सचिव इंजीनियर रविंद्र कुमार यादव ने कहा कि तहसील दिवस में मिली शिकायत के निस्तारण के क्रम में सिंचाई खंड प्रथम के जूनियर इंजीनियर शंभू नाथ कुशवाहा नौतनवां क्षेत्र में अतिक्रमण खाली कराने गए थे। जिसमें कुछ अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें जूनियर इंजिनियर को चोट आई।
मामले में नौतनवां पुलिस द्वारा चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें एक की गिरफ्तारी कर छोड़ दिया गया। इससे अतिक्रमण को पूरी तरह खाली भी नहीं कराया जा सका। उन्होंने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इंजीनियर संजीव कुमार पटेल, संजय कुमार मौर्य, अशोक कुमार देव, आमोद कुमार श्रीवास्तव, बसंत यादव, विनोद कुमार, रविंद्र यादव, एसएन त्रिगुन के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।