फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   लेखपाल को आरोप पत्र, ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब

लेखपाल को आरोप पत्र, ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 29 Dec 2018 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल को आरोप पत्र, ग्राम सचिव से स्पष्टीकरण तलब
लेखपाल, पंचायत सचिव से जवाब तलब
विज्ञापन

एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचरूखिया में उप जिलाधिकारी सदर सत्यम मिश्रा ने शुक्रवार को चौपाल लगाई। इसके अलावा यहां कराए गए का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा भी की। चौपाल में विकास कार्यों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट न प्रस्तुत कर पाने पर उन्होंने ग्राम सचिव सचिव सतीश चंद चतुर्वेदी से स्पष्टीकरण तलब तलब कर लिया, वहीं वरासत संबंधी प्रकरण में हल्का लेखपाल को आरोप पत्र जारी किया।

ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की कि गांव के खलिहान, चकरोड व ईदगाह की भूमि पर अवैध कब्जा है। कुछ लोग कब्जा करके खेती कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने लेखपाल को एक सप्ताह में अतिक्रमण करने वालों को सूचीबद्ध करके सभी के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिस अतिक्रमित भूमि पर फसल उगाई गई है, उस पर लाल झंडी लगा कर फसल की नीलामी कराकर धन सरकारी खाते में जमा कराई जाए। एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गांव में शिविर लगाकर पेंशन संबंधी योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ दिलाने के लिए निर्धारित प्रारूप में फार्म भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed