{"_id":"5c23ccd2bdec22569d46650e","slug":"121545850066-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 सूत्री मांग को लेकर दूसरे दिन धरने पर डटे भाकियू पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 सूत्री मांग को लेकर दूसरे दिन धरने पर डटे भाकियू पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट की जिला इकाई के पदाधिकारी 24 सूत्री मांगों के समर्थन में दूसरे दिन बुधवार को भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों व आम जन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। जिले में काफी अधिक संख्या में लाइसेंस के बगैर मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार स्वास्थ्य विभाग व जिला स्तरीय अधिकारियों से की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल में आए दिन डॉक्टर कक्ष में एमआर व दलाल दिखते हैं। इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। जिले में लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इसकी तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार पंचायत लगाकर जिला स्तरीय अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। इसके बावजूद मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान बृजेश कुमार शर्मा, इंद्रदेव पांडेय, सरोज चंद्र पांडेय, बलराम साहू, बाबूलाल चौहान, प्रमोद चौधरी, राजेश धरिया, राज किशोर चौहान, दीपक कुमार, शंभू नाथ तिवारी, श्रीकांत राय आदि मौजूद रहे।