फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मनमानी करने वाले कर्मियों पर कसेगा शिकंजा

मनमानी करने वाले कर्मियों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 18 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
मनमानी करने वाले कर्मियों पर कसेगा शिकंजा
मनमानी करने वाले कर्मियों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

बीडीओ, डीपीआरओ को सीडीओ ने लिखा कड़ा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम ने मनमानी करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वह व उनके कार्यालयों में तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इस तरह की शिकायत लगातार मिल रही है। अधिकारी खुद व कर्मचारियों को विभागीय प्रक्रिया के तहत काम करने के लिए सचेत करें अन्यथा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ ने पत्र में कहा है कि 15 दिसंबर को जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नीरनाम पश्चिमी का निरीक्षण किया। इस दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि ब्लॉकों में तैनात पंचायत राज विभाग के कर्मचारी बीडीओ से न तो अवकाश स्वीकृत कराते हैं और न ही उनके अवकाश का कोई विवरण विकास खंड में रखा जाता है। इससे शासकीय कार्यों में अनावश्यक रूप से विलंब होने के साथ ही असमंजस की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में शासकीय कार्यहित में विकास खंड के कर्मचारियों का आकस्मिक अवकाश बीडीओ द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। उनके अवकाश लिए जाने संबंधी अभिलेख विकास खंड कार्यालय में रहने चाहिए। उन्होंने बीडीओ व डीपीआरओ को पंचायत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को इस निर्देश से अवगत कराने को भी कहा है। ताकि भ्रम की स्थिति न रहे। मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम से सभी खंड विकास अधिकारियों से भी कहा है कि अवकाश स्वीकृत कराए बगैर ब्लॉक मुख्यालय न छोड़ें। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed