{"_id":"5c0c0ffdbdec22416605a304","slug":"121544294397-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्याज्ञान परीक्षा आज, 1143 छात्र होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्याज्ञान परीक्षा आज, 1143 छात्र होंगे शामिल
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
विद्या ज्ञान परीक्षा आज, 1143 विद्यार्थी होंगे शामिल
परीक्षा के लिए तैयारी पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा धनेई में रविवार को विद्या ज्ञान परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए जिले के सभी ब्लॉकों से कुल 1143 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा का सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि विद्या ज्ञान परीक्षा के लिए जिले के सभी ब्लॉकों के कुल 1143 विद्यार्थियों के लिए एक केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 561 विद्यार्थी व अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक चलने वाली द्वितीय पाली की परीक्षा में 582 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसी परीक्षा केंद्र पर जिले के सभी विकास खंडों के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सदर खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी को समन्वयक बनाया गया है।
जिला समन्वयक सामुदायिक शिक्षा केडी मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के लिए सदर के 216, पनियरा के181, परतावल के 160, घुघली के 98, बृजमनगंज के 129, मिठौरा के 63, लक्ष्मीपुर के 156, निचलौल के 28, नौतनवां के 31, फरेंदा के 81, धानी के 34, सिसवां के 20 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने कहा कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। दो पालियों में विद्या ज्ञान परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।