{"_id":"5afb1edb4f1c1bd1408b581f","slug":"121526406875-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार मासिक पेंशन के लिए लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार मासिक पेंशन के लिए लगाई चौपाल
Updated Tue, 15 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पंचायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 60 वर्ष से अधिक किसानों को पांच हजार रूपये मासिक पेंशन देने की मांग के लिए चौपाल लगाई। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन भेजा। भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि बहुत से किसानों का कर्जा अभी माफ नहीं हो सका है जिससे किसान परेशान हैं। वंचित किसानों का भी कर्जा माफ किया जाए। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के वन्य जीवों पर होने वाले खतरे को देखते हुए रोहिन व चंदन नदी के पानी की जांच कराई जाए। सभी पात्र किसानों व गरीबों का राशन कार्ड, वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन आदि की जांच एक टीम गठित कर की जाए। पात्र व्यक्तियों को इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। सभी बीडीओ को कार्यालय में बैठकर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की तिथि तय की जाए। ब्लाकों में शिविर लगाकर पीएम आवास, नि:शुल्क बोरिंग, स्वास्थ्य कार्ड आदि का वितरण किया जाए। जिले में बाढ़ प्रभावित सभी किसानों में सहायता राशि वितरित की जाए। शराब की सभी दुकानों से निर्धारित मूल्य सहित ब्रिकी बिल जारी करने का निर्देश दिया जाए। किसान पंचायत की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कपिलदेव राय ने की। चौपाल में सुदामा गुप्ता, राजेंद्र सिह, इंद्रदेव पांडेय, राधेश्याम धूरिया, जनार्दन, अजय साहनी, अमरजीत यादव, पथरू भारती, रामकृपाल गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, पृथ्वीपति, रामप्रीत गुप्ता, जत्तन चौधरी, चंद्रिका शर्मा, पाना देवी आदि मौजूद रहे।