फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सड़क पर मिली एक शख्स की लाश, हत्या की आशंका

सड़क पर मिली एक शख्स की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 01 Nov 2017 06:30 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर मिली एक शख्स की लाश, हत्या की आशंका
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार गांव के रमपुरवां टोला में ससुराल में आए एक शख्स की लाश मंगलवार की रात चिउटहा - निचलौल मार्ग पर हथियागढ़ और अगया के बीच मिली। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, रात में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बजाय एंबुलेंस से सीएचसी मिठौरा भेजवा दिया था। बुधवार को हो हल्ला होने पर पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नंदलाल साहनी (30) पुत्र गेबा साहनी निवासी जनपद कुशीनगर के पोखर भिंडा टोला अहिरौली के रूप में हुई। मृतक अपनी ससुराल पिपरा बाजार के रमपुरवा टोला में मित्रराज साहनी के घर पर रहता था। वह गांव में खेत रेहन लिया था। धान की कटाई के लिए पत्नी मीरा देवी एवं तीन बच्चों सपना, अंजली और मनीष को लेकर ससुराल आया था। बताया गया कि मंगलवार को दिन में करीब ढाई बजे गांव के कुछ लोग नंदलाल को पूछते हुए आए थे। दोपहर में नंदलाल घर से निकला तो देर रात तक नहीं आया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने पति के मोबाइल पर फोन करना शुरू किया। इस पर ग्राम सभा के एक व्यक्ति ने फोन उठाया और बोला कि वह नंदलाल के साथ है। उस व्यक्ति ने जल्द ही घर आने की बात भी कही। इसके बाद रात ज्यादा होने पर पत्नी मीरा देवी को अनहोनी की आशंका होने लगी। इस बीच रात में ही किसी ने मीरा को नंदलाल की मौत की सूचना दी। बाद में पता चला कि नंदलाल का शव निचलौल - चिउटहा मार्ग पर हथियागढ़ और अगया के बीच सड़क किनारे पड़ा हुआ है। चिउटहा चौकी पुलिस ने इसे सड़क दुर्घटना मानकर 108 एंबुलेंस बुलाकर पंचनामा बनाए बगैर शव मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। डॉक्टरों के विरोध बाद भी शव को अस्पताल में रखवा दिया गया। बुधवार को मृतक के परिजनों ने हो हल्ला मचाया तब पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज चिउटहां विनोद राय का कहना है कि एंबुलेंस चालक को शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस ले जाने के लिए कहा गया था लेकिन वह गलती से सीएचसी मिठौरा लेकर चला गया। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने में इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed