{"_id":"59f330c94f1c1b65548b97b6","slug":"121509109961-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी को बचाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी को बचाने की मांग
Updated Fri, 27 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। छुट्टा पशुओं से फसलों की बर्बादी रोकने के लिए शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने जिला मुख्यालय पर पंचायत लगाई और सीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की तरफ से फसलों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में छुट्टा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। छुट्टा पशु किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने छुट्टा पशुओं के लिए गौशाला बनवाने की मांग की। ताकि किसानों की फसलें छुट्टा पशुओं से बचाई जा सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि पनियरा ब्लॉक के एक किसान ने वृद्धा पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग में ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बावजूद पेंशन स्वीकृत कराने के नाम पर विभाग के एक लिपिक की तरफ से रकम की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा सतगुरु के कोटेदार पर खाद्यान्न और मिट्टी के तेल के वितरण में अनियमितता का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इस मामले में बीडीओ से शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने शिकायत की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े पैैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर जनार्दन, राजेश धुरिया, मुन्ना सिंह, शंभूनाथ त्रिपाठी, राजकिशोर, मुन्ना सिंह गंगा प्रसाद, बलराम साहू सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।