{"_id":"59b9827c4f1c1b8b688b46c4","slug":"121505329788-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबन्ध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में श्वेता पटेल प्रथम स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबन्ध प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में श्वेता पटेल प्रथम स्थान पर
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बुधवार को सेंट जोसेफ स्कूल में ‘हिन्दी दिवस’ के कार्यकमों की शुरुआत हो गई। जूनियर एवं सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने राष्ट्रभाषा का सम्मान बढ़ाया। पहले दिन प्रबंधक सीजे थामस ने 14 सितंबर को ऐतिहासिक दिन बताया। कहा कि 14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान में आधिकारिक भाषा के रूप में हिंदी की स्वीकृति मिली। हिंदी दिवस पूरे भारत में हिन्दी के सम्मान और महत्व को समझने के लिए मनाया जाता है। भारत के साथ-साथ नेपाल, मारीशॅस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, टाबैगो आदि विश्व के कई अन्य देशों में हिन्दी भाषा बोली जाती है।
प्रधानाचार्या लिली थामस नें कहा कि-हिन्दी दिवस को भारत के सभी स्कूलों, कालेजों और दफ्तरों में मनाया जाता है, इस दिन लगभग सभी शैक्षिक संस्थानों में कई प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसमें विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ शिक्षक भी शामिल होते हैं। इसमें मुख्य रूप से हिंदी पर आधारित पेंटिंग, कविता-पाठ, निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं आदि होती हैं।
उपप्रधानाचार्य ए ब्रिट्टो ने परिणाम की घोषणा की। निबंध जूनियर वर्ग में प्रथम श्वेता पटेल, द्वितीय शिखा चौरसिया, तृतीय आकांक्षा मिश्रा रहीं। सीनियर वर्ग में दिप्ती गुप्ता प्रथम, संजना सिंह द्वितीय और श्रीमय राकेश तृतीय रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम महविश पठान, द्वितीय हर्ष पटेल, तृतीय साक्षी पटेल रहे। सांत्वना पुरस्कार के लिए पल्लवी पटेल, पलक गुप्ता, रिसिता पटेल, निवेदिता पटेल एवं अंजली शर्मा को चुना गया। कविता पाठ जूनियर वर्ग में प्रथम आस्था पाण्डेय, द्वितीय प्रार्थना वर्मा, तृतीय नीरज मौर्या एवं भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम प्रतिष्ठा, द्वितीय लोकेश पटेल, तृतीय शाश्वत पटेल के नामों की घोषणा हुई।