{"_id":"59b589514f1c1be97f8b5c3e","slug":"121505069393-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवा में लैब टेक्नीशियन का रोल अहम: राशिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवा में लैब टेक्नीशियन का रोल अहम: राशिद
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में रविवार को मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी एसोसिएशन की बैठक में केंद्रीय और मंडलीय टीम ने जिला पदाधिकारियों का चयन किया। चयनित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद हुसैन ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। चयनित पदाधिकारियों से अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक पूरा करने के लिए प्रेरित किया। संगठन के कार्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर लैब टेक्नीशियन को उनका हक दिलाने के लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है ताकि उपेक्षित लैब टेक्नीशियन को उनका अधिकार मिल सके। लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी होता है। स्वास्थ्य सेवा में लैब टेक्नीशियन का रोल अहम होता है। इनके रिपोर्ट पर ही डाक्टर का निष्कर्ष टिका होता है लेकिन अपने देश में उनको उनका अधिकार नहीं मिला है। कम वेतनमान पर नौकरी करना पड़ता है।सरकार से उपेक्षित लैब टेक्नीशियन को उसका अधिकार दिलाने के लिए संगठन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लैब टेक्नीशियन के रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करे। संविदा पर कार्य कर रहे लैब टेक्नीशियन का स्थाई समायोजन किया जाए और समान कार्य समान वेतन के नीति पर विचार किया जाए। उन्होंने देश के सभी टेक्नीशियन से एकजुट होने के लिए आह्वान किया। इस दौरान एचबी विश्वकर्मा, विवेक सिंह, दिवाकर दुबे, हेम चन्द गिरी, पुनीत शुक्ल, कमरुद्दीन, ब्रिज सिन्हा, अजय कुमार, अरविंद सिंह, विज शर्मा, गिरीजेश, मनीषा सिंह,रतन मिश्रा, दिलीप सिंह, अखिलेश गिरी, योगेंद्र सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
सीपी गुप्ता जिलाध्यक्ष चुने गए
महराजगंज। मेडिकल लैब टेक्नोलोजी एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। सीपी गुप्ता को जिलाध्यक्ष, राधारमण मिश्र को महासचिव, रमेश चौधरी को कोषाध्यक्ष एवं वशिष्ठ को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय संरक्षक एचबी विश्वकर्मा ने शपथ दिलाई।