{"_id":"59a85a7e4f1c1b0f278b4a52","slug":"121504205438-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोरखपुर का रहा दबदबा
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। भागीरथी कृषक इंटर कालेज भगीरथनगर में बृहस्पतिवार को मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका संवर्ग के जूनियर तथा सीनियर स्तर में गोरखपुर ओवरआल चैंपियन बना। बालक संवर्ग से महराजगंज तथा बालिका संवर्ग से कुशीनगर उपविजेता बना।
प्रतियोगिता में मंडल के गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर व देवरिया के सीनियर व जूनियर बालक व बालिका संवर्ग की 15 टीमों ने भाग लिया। सीनियर बालिका वर्ग का पहला फाइनल मैच 20-11 के अंतर से कुशीनगर को मात देकर गोरखपुर ने जीत लिया। जूनियर बालिका संवर्ग का भी मुकाबला गोरखपुर और कुशीनगर के बीच हुआ। कुशीनगर ने गोरखपुर को कड़ी टक्कर दी। अंतत: 16-13 से गोरखपुर विजयी रहा। जूनियर बालक संवर्ग में गोरखपुर ने 31-7 से महराजगंज को करारी शिकस्त दी।
निर्णायक गिरिजेश पांडेय, मनोज कन्नौजिया, अमरेश श्रीवास्तव व दीनानाथ विश्वकर्मा रहे। कालेज के प्रबंधक संजीव राय व प्रधानाचार्य विंध्यवासिनी राय ने आभार जताया। हृदय नारायण तिवारी, नरोत्तम मिश्र, मिश्र, श्रीराम सिंह, शत्रुघ्न राय, दीनानाथ राय, श्याम बिहारी लालश श्रीवास्तव, परमानंद, धर्मेंद्र, गिरिजेश श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, रवि प्रताप, रविकांत राय, अकरामुद्दीन खान, दिनेश आदि मौजूद रहे।