फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   1205 people got vaccinated in 11 days

11 दिन में 1205 लोगों को लगा टीका

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
1205 people got vaccinated in 11 days
कुवांचाप गांव में टीकाकरण के ​​लए अपनी बारी का इंतजार करतीं म​​हलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
11 दिन में 1205 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

महराजगंज। टीकाकरण के लिए गांव लोग जागरूक हो चुके हैं। यही कारण है कि केंद्र पर टीम के आने के पहले लोगों की भीड़ जुट जाती है। भीड़ इतनी हो जाती है कि टीका लगाने में टीम को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उमस भरी गर्मी और लोगों की भीड़ के बीच अधिक से अधिक टीका लगाना चुनौती बन गया है। परियरा क्षेत्र के कुआंचाप गांव की आबादी 3795 हैं। यहां 14 जून से कैंप चल रहा है, लेकिन अग तक 1205 लोगों को ही टीका लग पाया है।
पनियरा क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल कुआंचाप में 14 जून से कैंप चल रहा है। प्रत्येक दिन टीका लगाने की संख्या में इजाफा हुआ है। बृहस्पतिवार को शिविर पर टीम 11 बजे पहुंची, जबकि समय 9:30 बजे है। टीम में एएनएम मंजू देवी, पूनम शर्मा, सीएचओ विनीता पाठक, आशा संगीनी सुनीता शामिल हैं। इन लोगों का कहना है कि सुबह बारिश के कारण पहुंचने में थोड़ी देरी हो गई। शिविर में सुबह आठ बजे से कतार लगनी शुरू हो गई थी। गांव के मोतीलाल, जुनैद, सुनील ने बताया कि टीम देर से पहुंची और कोविशील्ड कीजगह कोवैक्सीन आ गया था, जिसका डाटा फीड करने के बाद दोपहर 12 बजे से टीकाकरण हुआ। 1-30 बजे तक 70 लोगों को टीका लग चुका था।
विज्ञापन

‘टीका लगवाने में नहीं हुई परेशानी’
गांव के वीरेंद्र निषाद, मंजीत कुमार, बेचन निषाद, अनिल, मुन्ना निषाद ने बताया कि टीका लगवाने से कोई परेशानी नहीं हुई है। हम लोग अच्छा महसूस कर रहे हैं। गांव में प्रत्येक दिन टीका लगा रहा है। गांव के ई. धर्मेंद्र निषाद, राम अशीष निषाद, भुअर निषाद, सुभाष पासवान, अनिल भारती, कृष्णदेव यादव, सोनू गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करते हैं। आंगनबाड़ी सुशीला, राजकुमारी एवं आशा कार्यकर्ता मिथिलेश, सुनीता शिविर में भीड को नियंत्रित करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
ग्राम सभा कुआंचाप की आबादी 3795 है। मतदाता की संख्या 2432 हैं। 1420 पुरुष और 1012 महिला हैं। 950 युवा एवं 900 बुजुर्ग हैं। गांव में 5 प्रतिशत लोगा नौकरी में हैं। अन्य लोग किसान, मजदूर एवं प्राइवेट जगहों पर काम करके जीवकोपार्जन करते हैं। गांव की महिलाएं 20 प्रतिशत साक्षर है।
गांव में प्रत्येक दिन कैंप लग रहा है। 14 जून को 71, 15 जून को 40, 16 को 50, 17 को 170, 18 को 180 लोगों को टीका लगा। 19 को सबसे ज्यादा 223 लोगों की टीका लगा। 21 को 108, 22 को 169, 23 को 153 लोगों टीका लगा।
शांति निषाद, ग्राम प्रधान
गांव के लोगों को शत-प्रतिशत टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई स्वास्थ्य कर्मी देर से पहुंचता है तो जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा जाएगी। समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जाती है।

डॉ. वीरविक्रम सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पनियरा
एडीपीआरओ के गोद लिए गांव में व्यवस्था बदहाल
कुआंचाप गांव को एडीपीआरओ नित्यानंद ने गोद ले रखा है। एडीपीआरओ ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी केंद्र पर देर से पहुंच रहे हैं, इसकी जानकारी मिली है। इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी पनियरा से की गई है। अगर स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही इसी तरह जारी रही तो इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed