{"_id":"5cfab556bdec2207490a17bc","slug":"12-students-left-dla-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 विद्यार्थियों ने छोड़ दी डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 विद्यार्थियों ने छोड़ दी डीएलएड की परीक्षा
Sat, 08 Jun 2019 12:34 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
12 विद्यार्थियों ने छोड़ दी डीएलएड की परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले के दो केंद्रों पर शुक्रवार को डीएलएड वर्ष 2017 के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा के लिए कुल 1287 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1275 ने ही परीक्षा दी। प्रथम पाली में 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए कुल 714 विद्यार्थी डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा के समय कुल 708 विद्यार्थी उपस्थित रहे। छह ने परीक्षा छोड़ दी। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय दिग्विजय नाथ इंटर मीडिएट कॉलेज में डीएलएड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। कुल 573 विद्यार्थियों को तेरह कमरों में बैठाया गया। हर कमरे में तीन-तीन परीक्षक लगाए गए थे। केंद्र व्यवस्थापक रमेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा के लिए 573 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से प्रथम पाली में 567 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और छह अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 568 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।