{"_id":"6127d1aa8ebc3e264c115728","slug":"12-injured-including-ten-indians-maharajganj-news-gkp406872027","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में स्टील फैक्ट्री में विस्फोट, दस भारतीय समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में स्टील फैक्ट्री में विस्फोट, दस भारतीय समेत 12 घायल
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में बीरगंज स्थित स्टील फैक्ट्री के बॉयलर के पास हुए विस्फोट में उत्तर प्रदेश और बिहार के दस भारतीय सहित 12 मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर सर्वोत्तम स्टील फैक्ट्री बीरगंज में प्लांट में काम चल रहा था। इस दौरान एमएस स्टील गलाने वाले बॉयलर में विस्फोट हो गया। आसपास काम कर रहे 12 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल में आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस प्रवक्ता ओमप्रकाश खनाल ने बताया कि विनोद पांडेय (52) निवासी बिहार, संतोष कुशवाहा (20) निवासी लखनऊ, मानसिया (37), पुकार यादव (30), टिंकू (22), दीपू, संजन बिहार, चिनकू दास (26) निवासी कुशीनगर, अमरनाथ सहानी (18) लखनऊ, दीपक कुमार, रविकुमार दरभंगा बिहार की हालत गंभीर है। कुछ को सामान्य चोट आई हैड्ड। घायलों में ज्यादातर भारतीय नागरिक हैं। उनका बयोधा अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। मामले क जांच की जा रही है।