{"_id":"5cc5fb3abdec220750607002","slug":"11556478778-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में पांच घायल
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में मां-बेटी एवं चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर गांव बलहिखोर ने निकट मोड़ पर दो बाइक टकरा गईं। इनमें एक बाइक पर बैठीं मां-बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि गांव कपरौली निवासी गणेश (19) अपने भाभी रिंकी देवी (30) व भतीजी एक वर्षीय रिया को कुशीनगर जनपद के गांव मदनपुर भेड़ियारी से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गांव बलहिखोर के निकट मोड़ पर निचलौल की तरफ से आ रहे एक बाइक चालक ने वाहन अनियंत्रित होने पर टक्कर मार दिया। इस हादसे में रिंकी व भतीजी रिया सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। बाइक चालक गणेश हेलमेट पहनने के कारण बच गए। वहीं दूसरा बाइक चालक मौका पाकर घटना स्थल से भाग गया।
उधर, चौक थाना क्षेत्र के गांव सेखुई के निकट दो बाइक की टक्कर होने से गांव बेलभरिया निवासी गायत्री देवी (48) वाहन से गिरकर गंभीर घायल हो गईं। घायल को निचलौल सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर मार्ग स्थित निचलौल रेंज के जंगल बीच में बहुआर की तरफ से आ रहे बाइक चालक दूसरी गाड़ी को पास देने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में बाइक चालक अकबर (31) निवासी परसामलिक तथा पीछे बैठे साथी मजीद (35) निवासी अशोकवा पिपरा थाना बरगदवा बाजार घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। थानाध्यक्ष गजेंद्र राय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।