{"_id":"5c212934bdec225725363074","slug":"11545677108-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित ड्यूटी के लिए पीआरडी जवानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित ड्यूटी के लिए पीआरडी जवानों का धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित ड्यूटी के लिए पीआरडी जवानों का धरना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पीआरडी जवानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना देकर उन्हें नियमित ड्यूटी पर लगाने की मांग की। साथ ही उनकी मांगों के प्रति सरकार पर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी भी जताई।
रामा प्रसाद तिवारी ने आरोप लगाय कि पीआरडी जवानों की मांगों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। संगठन की ओर से कई बार समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया लेकिन समस्याओं का समाधान अब तक नहीं किया गया। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से पीआरडी जवानों को परेशानी हो रही है। जवान अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हैं लेकिन शासन इन जवानों की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। उन्हें एक दिन की ड्यूटी के बदले जो पारिश्रमिक मिलता है, उससे परिवार के भरण पोषण में दिक्कत होती है। प्रांतीय रक्षक दल के जवानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पूर्व की सरकारों द्वारा भी उन्हें नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। इससे उनके समक्ष रोजगार का संकट बना रहा। उन्होंने पीआरडी जवानों को भी थानों, चौकियों, रेलवे, यातायात नियंत्रण के लिए ड्यूटी पर तैनात किए जाने की मांग की।
इस दौरान भगवान दास, अनिरुद्ध, रामफल, रामचयन, चंद्रिका, अशोक, फागू, राधेश्याम, लल्लू प्रसाद, सूर्य नारायण यादव, जयमुरारी मिश्र, अवध राज, राघव प्रसाद, उर्मिला चौहान, ओमकार सिंह, नाथू राम, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।