फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   %अपराजिता% का लक्ष्य है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना

अपराजिता का लक्ष्य है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना

Tue, 11 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
%अपराजिता% का लक्ष्य है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना
एसपी ने छात्राओं से कहा, पुलिस आपकी है और आपके साथ है
विज्ञापन

विशप एकेडमी में अपराजिता अभियान के तहत लगी पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बेटियों आपको कोई परेशान करे, तो चुप नहीं रहें, न ही सहन करें। पुलिस को बताएं, पुलिस आपकी है और आपके साथ है। यह बात सोमवार को बिशप एकेडमी में अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी रोहित सिंह सजवान ने कही। उन्होंने न केवल छात्राओं को कानून की जानकारी दी बल्कि उनके सवालों के जवाब भी दिए।
एसपी ने अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना। हमारे संविधान में स्त्री और पुरुष को बराबर का दर्जा दिया गया है। फिर भी समाज में लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है। समाज में बदलाव की जरूरत है। लड़कियों के साथ स्कूल आते-जाते समय, आटो और बस में छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं। कई बार लड़कियां डर की वजह से घटना को छिपा लेती हैं। यह गलत है। इसे कभी छिपाएं नहीं। अपने स्कूल के शिक्षक, प्रधानाचार्य और अभिभावक को बताएं। वीमेन पॉवर लाइन 1090 के बारे में बताते हुए कहा कि यह पॉवर लाइन विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही है। पुलिस शोहदे को सबक सिखाएगी। घर से अकेले जाएं तो जिस ऑटो और बस में सफर करें, उनका नंबर डायरी में नोट कर लें। चालक की फोटो खींच लें। फोन पर भी अपने अभिभावक को जानकारी देती रहें। इससे कोई अगर, आपके साथ गलत हरकत करने की सोच भी रहा होगा तो डर जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ सदर ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत है। फेसबुक पर किसी अंजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। फ्रेंड उसी को बनाएं जिसको जानते हैं। अपनी निजी जानकारी और फोटो शेयर करने से बचें। अध्यापिका मौसम, वंदना त्रिपाठी, प्रबंधक बीके तिवारी, रवि प्रताप सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर अपने विचारों को व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं, अध्यापिकाओं ने अपराजिता संकल्प पत्र भरे और उनको एसपी ने शपथ दिलवाई। छात्राओं के सवालों पर एसपी ने कहा कि अकेले में आपका आत्मविश्वास ही आपकी रक्षा करेगा। मुसीबत में हिम्मत से काम लेना चाहिए। अपनी सुरक्षा का अधिकार सभी को है। इसलिए आत्मरक्षा में आप हमलावर से बचने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। इसके लिए कानून में प्रावधान है। इस दौरान सीएम पांडेय, राजीव श्रीवास्तव, कोतवाल रामदवन मौर्य, ट्रैफिक इंस्पेक्टर बरजोर सिंह, नगर चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
----------------------------

अपराजिता अभियान की सराहना की
विशप एकेडमी के प्रधानाचार्य जीएस गिरी ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े अपराजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों को अपने अधिकार और कानून की जानकारी होनी चाहिए। पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को ज्ञानपरक जानकारी मिली। अब समाज का नजरिया बेटियों के प्रति बदल रहा है। अमर उजाला का यह अभियान बेटियों को निडर बनाने में मदद करेगा।

बेटियों को आगे बढ़ाने की बेहतर पहल
अपराजिता अभियान बेटियों को आगे बढ़ाने की बेहतर पहल है। पुलिस की पाठशाला से आत्मरक्षा के बारे में जानकारी मिली। साथ ही जागरूकता का संदेश भी मिला। पाठशाला में बहुत कुछ सीखने को मिला।
उजाला पटेल, छात्रा
----------------
सुरक्षा के उपाय भी बताए गए
प्रश्न पूछने का अवसर मिला और मन की जिज्ञासा शांत हुई। 100 नंबर पर कैसे कॉल करना है। 1090 के माध्यम से सेवा कैसे मिलती है। इसकी जानकारी बेहतर ढंग से मिली। सुरक्षा के उपाय भी बताए गए।
श्रेया, छात्रा
------------
पाठशाला में मन की झिझक दूर हुई
पाठशाला में मन की झिझक दूर हुई और पुलिस कैसे कार्य करती है, इसकी जानकारी मिली। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने सुरक्षा और सफलता के बारे में बेहतर सुझाव दिए। यह बातें जीवन में बहुत उपयोगी होंगी।

अंकिता मद्धेशिया, छात्रा
---------------
शिकायत करने के बारे में जानकारी मिली
विपरीत हालत में बचाव करने के बारे में जानकारी मिली। अपना बचाव कैसे किया जाएगा यह समझ में आ गया। शिकायत कैसे और कहां करनी के बारे में बताया गया। अपराजिता अभियान हमें आगे बढ़ाने में मददगार होगा।
अर्शिया आतिफ, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed