फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   टीम गठित होते ही कुछ प्रधानों के होश उड़े

टीम गठित होते ही कुछ प्रधानों के होश उड़े

Sat, 08 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
टीम गठित होते ही कुछ प्रधानों के होश उड़े
ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की जांच शुरू
विज्ञापन

जांच की जानकारी मिलने ग्राम प्रधानों में खलबली
डीएम ने जांच के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर गठित की है टीम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की जांच के लिए टीम गठित की है। इसकी जानकारी होते ही ग्राम प्रधानों में खलबली मच गई है। उन लोगों को चिंता सताने लगी है कि जिन्होंने काम कराए बगैर धन का बंदरबांट कर लिया है। उन प्रधानों में भी खलबली मची हुई जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य नहीं कराए हैं।
ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता के मामले में लगातार हो रही शिकायतों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जांच के लिए जिलाधिकारी की तरफ से जिला व ब्लॉक स्तर पर टीम गठित की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। जांच में इस बिंदु पर फोकस किया जाएगा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम के तहत 40:60 के अनुपात का पालन हुआ है अथवा नहीं। काम की गुणवत्ता की जांच होगी। इन दोनों बिंदुओं पर जांच में कमियां मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अगर किसी ग्राम पंचायत में बिना काम कराए भुगतान किए जाने का मामला सामने आया तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। इस मामले में सरकारी धन की रिकवरी के साथ ही संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी तरफ से गठित टीम ने ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच शुरू कर दी है। जिले में कुल 923 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

उधर, जिलाधिकारी के इस कदम का स्वागत करते हुए ग्राम पंचायत बड़हरा रानी के ग्राम प्रधान अजय धर दूबे में कहा कि गांवों में कराए गए कार्यों की जांच होने से सच्चाई सामने आएगी। डीएम के इस कदम का अब यह भी असर होगा कि ग्राम पंचायतों में सही ढंग से काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed