{"_id":"5ab14d2a4f1c1bb8758b6998","slug":"11521569066-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों ने कॉलेज गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों ने कॉलेज गेट पर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रर्द्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। यूपी बोर्ड के कॉपी मूल्यांकन के चौथे दिन भी दो सूत्री मांगों के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट द्वारा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहा। मंगलवार को संघ के प्रदेश महासचिव अफताब आलम खां गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज महराजगंज पहुंचे और शिक्षकों से सहयोग का आह्वान किया। शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर कालेज के गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष लालविहारी यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में संघ द्वारा कॉपी मूल्यांकन का बहिष्कार जारी है। शिक्षकों से अनुरोध किया कि मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच कर हस्ताक्षर जरूर बनाएं। हस्ताक्षर बना करके ही मूल्यांकन का बहिष्कार करें।
उन्होंने बताया कि संघ द्वारा जिन दो मांगों को लेकर कॉपी मूल्यांकन का बहिष्कार किया जा रहा है, उनमे माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय की घोषणा की जाए और नई सेवा नियमावली बनाई जाए व पुरानी पेंशन योजना अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों पर भी लागू किया जाए । उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि जिस तरह से 17 मार्च 2018 से लगातार चौथे दिन तक बहिष्कार जारी है, इसी तरह बहिष्कार जारी रहा तो सरकार को मांगे मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव के साथ मौजूद प्रमुख लोगों में ललित मणि त्रिपाठी , साबिर खां , निरंकार सिंह, मनोज पटेल, बालमुकुंद यादव, प्रेम शंकर चौहान, साबित अली, हौशला शर्मा, राजेन्द्र सिंह, राममिलन सिंह, जीतबहादुर सिंह, अच्चयुता कुमार मिश्र, मोहम्मद सैफ, औसाफ आलम खां आदि मौजूद रहे।