{"_id":"59d775334f1c1b6d548b5e3a","slug":"11507292467-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस जलाकर विरोध प्रकट करेंगे आंगनबाडी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस जलाकर विरोध प्रकट करेंगे आंगनबाडी वर्कर
Updated Fri, 06 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल 19 वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। वर्करों ने शुक्रवार को भी कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। आन्दोलन के 20 वें दिन शनिवार को आंगनबाड़ी वर्कर अपना सरकारी ड्रेस जला कर विरोध जताएंगी। आंगनबाड़ी वर्करों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगी।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर शनिवार को सरकार की तरफ से प्रदत्त ड्रेस की होलिका जला कर विरोध प्रदर्शन करेंगी। इसके बाद मांगों को लेकर लखनऊ में भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सरकार पर आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने आरोप लगाया कि मानदेय बढ़ाने की मांग के प्रति सरकार की ओर से उदासीनता बरती गई। जिसके चलते संगठन को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। सरकार की ओर से वादा करने के बाद भी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अब आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले धरने में जिले की आंगनबाड़ी और सहायिका शामिल होकर अपने अधिकार को लेकर आवाज बुलंद करेंगी।
विज्ञापन
इस दौरान राजनंदनी, मंजू, राजमती, ज्ञानमती, परवेज आलम, संगीता देवी, माधवी वर्मा, मनोरमा राय, सुशीला, लीलावती, राधा, शीला यादव, मीरा व सत्येंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।