फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्रों और शिक्षकों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया

छात्रों और शिक्षकों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया

Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
छात्रों और शिक्षकों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया
महराजगंज। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार में बृहस्पतिवार को स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम के तहत चाइनीज सामानों का बहिष्कार कर छात्रों और शिक्षकों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा महंत दिग्विजय नाथ इंटर कालेज व महंत दिग्विजय नाथ बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वदेशी अपनाओ का नारा बुलंद करते हुए चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. पशुराम गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से देश की सीमा से सटे क्षेत्रों में चीन की गतिविधियां देश हित में नहीं हैं। हमारे देश की सीमाओं पर एक तरह चीन की नजर टेढ़ी है। दूसरी तरफ हम उसके सामानों का उपभोग कर उसे आर्थिक लाभ दे रहे हैं। जो राष्ट्र के लिए घातक है, हमें इसे लेकर गंभीर होना पडे़गा और चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी सामानों को अपनाना होगा। कार्यक्रम को शिक्षक शेषनाथ, प्रधानाचार्या सपना सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


बच्चों ने चाइनीज सामान के बहिष्कार की शपथ ली
कोल्हुई। केन फाउंट एकेडमी रुदलापुर के बच्चों एवं शिक्षकों ने रक्षा बंधन पर चाइनीज राखियों एवं सामान के बहिष्कार की शपथ ली। प्रबंधक अजय कुमार, प्रधानचार्या प्रिया और प्रशासक डीपी त्रिपाठी ने चीन के कपटपूर्ण व्यवहार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे देश में अपना सामान बेचकर कमाने वाले धन का प्रयोग चीन हमारे ही देश के खिलाफ करता है। भविष्य में भी किसी भी रुप में चीन के सामानों का प्रयोग खुद न करने और दूसरों को भी न करने के लिए प्रेरित करने का सबने संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक मनोज, आशीष, बृजमोहन, शिप्रा, रुचिका, सरिता, वर्तिका, शिखा और बच्चों में वैष्णवी, मनाल, ममता, बबिता, जाह्नवी, ओजस्वी, कैफ, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed