फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डिप्टी सीएम की सभा में वृद्ध महिला ने किया हंगामा

डिप्टी सीएम की सभा में वृद्ध महिला ने किया हंगामा

Sun, 05 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम की सभा में वृद्ध महिला ने किया हंगामा
डिप्टी सीएम की सभा में महिला ने किया हंगामा
विज्ञापन

फोटो

महिला पुलिसकर्मियों ने उसे सभा स्थल से बाहर किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। मुजूरी कस्बे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सभा में पहुंची एक वृद्ध महिला ने अचानक हंगामा कर दिया। आननफानन में महिला पुलिसकर्मी उसे सभा स्थल से बाहर ले गईं। तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। महिला पेेंशन की मांग कर रही थी। उसने भीड़ में चिल्लाना शुरू कर दिया कि मुझे पेंशन नहीं मिल रही है। उधर, डिप्टी सीएम सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। जनसभा स्थल पर खड़े कुछ लोग चर्चा करने लगे कि यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई।

मुजूरी कस्बे की 63 वर्षीय मेवाती देवी डिप्टी सीएम का भाषण सुनने जनसभा स्थल पर पहुंची। कुछ देर वह उनकी बातों को सुनती रहीं, लेकिन जब वह सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे, तभी महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। मेवाती ने रोते हुए कहा कि मेरी पेंशन नहीं आ रहा है। पूछने पर अधिकारी-कर्मचारी कुछ बताते नहीं हैं। कई माह से पेंशन नहीं मिल रही है। महिला ने जब चिल्लाना शुरू किया तो मंच पर बैठे नेता पसीना पोछने लगे। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे ार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया। फिर वह लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed