{"_id":"5cc74569bdec22078d32debe","slug":"111556563305-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने तीन शिक्षकों के सेवा समाप्ति का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने तीन शिक्षकों के सेवा समाप्ति का दिया आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन शिक्षकों की सेवा होगी समाप्त
पत्रावली में गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों के तीन शिक्षकों के दस्तावेज में गड़बड़ी मिलने पर बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ला ने सेवा समाप्ति का आदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि सिसवां ब्लॉक के तीन विद्यालयों के शिक्षकों के पत्रावली की जांच में गड़बड़ी मिली है। प्राथमिक विद्यालय कुइया के सहायक शिक्षक अष्टभुजा प्रसाद मिश्र के दस्तावेजों में गड़बड़ी है। उन्हें कार्यालय में पत्रावली के साथ उपस्थित का नोटिस भेजी गई थी, लेकिन वह नहीं आए। दूसरी बार नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। फिर भी नहीं आए। इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय करमही के सुशील कसौधन और प्राथमिक विद्यालय पड़री खुर्द के मुंशीफ अजीम के दस्तावेज में गड़बड़ी मिलने पर सेवा समाप्ति का आदेश दिया गया है।